जीआरपी ने 30 कुख्यात लुटेरों को चिन्हित करके स्टेशन परिसर में फोटो चिपकाए हैं। इसमें ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से इनसे सतर्क रहने की अपील की गई है।
जीआरपी ने लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली में 30 अपराधियों को चिन्हित करके उनके फोटो थाने नोटिस बोर्ड, टिकटघर, पूछताछ काउंटर के पास फोटे चिपकाए गए हैं। यात्रियों को इनसे सावधान रहने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही इनके दिखाई देने पर तुरंत जीआरपी में सूचना करने की अपील की गई है। इनमें शामिल लुटेरों में जहरखुरानी गिरोह, पॉकेटमार, महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले आदि अपराधी शामिल हैं। इनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी इनकी तलाश में काफी समय से लगी हुई। इंस्पेक्टर जयशंकर ने कहा कि ट्रेन में लूट की वारदात करने वाले अपराधियों के स्टेशन परिसर में फोटो लग जाने यात्री इनसे सतर्क रहेंगे। इनका सुराग मिलने पर इन्हें पकड़ने में मदद मिलेगी।