फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की नकली बीड़ी बरामद, कई कंपनियों के रैपर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नामी कंपनी के लेबल लगाकर नकली बीड़ी और गुटखा के कारोबार का बुधवार शाम पुलिस और स्वॉट टीम ने भंडाफोड़ किया है। नगर के मोहल्ला पचासा में छापामारी कर मौके से लाखों रुपये कीमत की नकली बीड़ी के साथ कई नामी बीड़ी कंपनियों के रैपर, गुटखा के रैपर भी बरामद किए। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई एक बीड़ी कंपनी की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

बुलबुल छाप बीड़ी कंपनी के मैनेजर नन्हे खां ने शिकायत की थी कि उनकी कंपनी का रैपर लगाकर बड़ी पैमाने पर नकली बीड़ी बाजार में बेची जा रही हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस स्वॉट टीम ने पचासा मोहल्ले में छापामारी की। यहां से खनपुरा निवासी जहीर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से करीब 10 लाख रुपये कीमत की नकली बीड़ी बरामद हुई। इस बीड़ी को नामी कंपनियों के रैफर के साथ बाजार में बेचने की तैयारी थी। मौके से पुलिस ने राम श्याम बीड़ी, असली 405 मार्का बीड़ी, मास्टर, पूजा बीड़ी के भारी मात्रा में रैफर भी कब्जे में लिए। यहां से कमला पसंद, गगन, करमचंद गुटका के रैफर और गुटखा भी बरामद हुए हैं। बरामद माल को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर कोतवाली लाया गया। बुलबुल बीड़ी कंपनी के मैनेजर के मुताबिक बरामद माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। लंबे समय से नामी कंपनी का रैफर लगाकर नकली बीड़ी की सफाई की जा रही थी। इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौके से फरार हुए लोगों को भी तलाश किया जा रहा है। मौके से चार मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें