फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में वकील पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। तहसील परिसर में दो वकीलों के बीच विवाद हो जाने से हड़कंप मच गया। एक वकील के परिवार से आए लोगों ने दूसरे वकील पर हमलाकर घायल कर दिया। इससे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। घायल वकील ने अपने ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए साथी वकील और उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वकील रनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह अपने साथी अधिवक्ता विजय कुशवाहा की सीट पर बैठा विचार विमर्श कर रहा था। इस दौरान विजय कुशवाहा उत्तेजित हो गए और धक्का मुक्की करने लगे। आसपास के वकीलों ने आकर उसे बचाया। वह अपनी सीट पर चला गया। कुछ ही देर बाद वकील विजय कुशवाहा, विजय के पिता रामेश्वर, भाई अजय, गुड्डू, अमन, अमर सिंह, संदीप, अतुल आदि लाठी, डंडे, लोहे की राड, तमंचा लेकर आ पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। साथी वकीलों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर जब पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। इसके बाद तमाम वकील कोतवाली पहुंचे और रनवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहसील में पुलिस सुरक्षा न होने को लेकर वकीलों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें