फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दुकानों का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंटा चौराहा स्थित एक धार्मिक स्थल के पास गलत तरीके से बनाई जा रही दुकान का निर्माण कार्य पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने जगह का बैनामा और दुकान निर्माण का नक्शा दिखाने की बात कही है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र अंटा चौराहा स्थित एक धार्मिक स्थल के पास एक व्यक्ति दुकानों का निर्माण करा रहा था तभी किसी ने सूचना दे दी कि निर्माण अवैध रूप से कराया जा रहा है। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली इंस्पेक्टर किरण पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया दुकान निर्माण करवा रहे व्यक्ति ने जब निर्माण रुकवाने का कारण पूछा तो पुलिस ने दुकान निर्माण के लिए पास किया गया नक्शा और जमीन का बैनामा दिखाने को कहा। इस पर दुकान निर्माण कराने वाला व्यक्ति मौके पर न तो नक्शा दिखा पाया और ना ही जमीन बैनामा के कागजात। इस पर पुलिस ने निर्माण कार्य पूरी तरह से रुकवा दिया और अभिलेख दिखाने के बाद निर्माण शुरू कराने को कहा है।

अंटा चौराहा स्थित धार्मिक स्थल के पास दुकानों का निर्माण हो रहा था। दुकानें कुछ आगे बढ़ाकर बनाई जा रही थीं। इस वजह से दुकानों का निर्माण रुकवा दिया गया है। दुकान बनाने वाले से कहा गया है कि वह नक्शा और बैनामा संबंधी कागजात दिखाएं इसके बाद ही निर्माण शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण पाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें