फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहसिन गैंग ने सस्ता सोना बेचने के नाम पर लूटी 15 लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जमीन से निकला सोने भरा मटका खरीदने आए निगोही के किसान से शातिर मोहसिन और उसकेे गैंग के लोगों ने 15 लाख रुपये लूट लिए। घटना 15 दिन पूर्व की है, लेकिन किसान ने रुपये वापसी के लिए चल रहे प्रयासों के चलते तहरीर नहीं दी थी। शनिवार रात तहरीर मिलने पर पुलिस ने गैंग के एक बदमाश को धर दबोचा है।
विज्ञापन

निगोही के तालगांव निवासी गयादीन वर्मा के पास एक माह पूर्व एक फोन गया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके पास काफी सोना है जो उसे जमीन की खुदाई के दौरान मिला है, लेकिन गरीब होने के कारण वह सोना बेचने जाएगा तो लोग शक करेंगे और पकड़वा देंगे। उसने गयादीन को सस्ते में सोना बेच देने का लालच दिया। सौदा 15 लाख रुपये में तय हो जाने पर गयादीन ने रुपये का इंतजाम किया और 15 दिन पूर्व 15 लाख रुपये लेकर पुवायां के गांव पसियाखेड़ा पहुंचे। यहां फोन करने वाले मोहसिन और उसके गैंग के चार अन्य लोगों ने गयादीन की पिटाई कर 15 लाख की रकम लूट ली।
गयादीन घटना की जानकारी पुलिस को न देकर खुद ही फोन करने वाले से रुपये वापस करने का प्रयास करता रहा। इस पर गयादीन को जान से मारने की धमकी दी गई तो गयादीन ने शनिवार को पुवायां आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रात में ही एक बदमाश को उसके गांव से दबोच लिया। बदमाश से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कई बार हो चुकी है सोने भरी मटकी बेचने के नाम पर लूट
पुवायां। गांव पसियाखेड़ा के पास सोने से भरी मटकी बेचने के नाम पर कई बार लोगों से बड़ी रकम लूटी जा चुकी है। सोना बेचने के नाम पर ठगी और लूट करने वाले गिरोह का संचालन पसियाखेड़ा का ही एक शातिर अपराधी मोहसिन कर रहा है। मोहसिन मई 18 में सिपाही और होमगार्ड को भी अपने गिरोह में शामिल कर लूट कर चुका है।
17 फरवरी 2016 में सोने की मटकी बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लूटने के मामले में मोहसिन को 23 फरवरी 16 को जेल भेजा गया था। इसके बाद 24 मई 18 को मोहसिन पीआरपी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड को शामिल कर लखनऊ के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र निवासी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत सीपी सिंह के पुत्र अभिमन्यु से मारपीट कर 5.80 लाख रुपये छीन लिए थे। अभिमन्यु सस्ता सोना खरीदने आया था। 28 मई को यह मामला ठगी में दर्ज किया गया था। इस मामले में सिपाही जनपद रामपुर के कसबा खैराटांडा निवासी कुलदीप कुमार, होमगार्ड खुटार के गांव रजमना निवासी रामकुमार कुशवाहा को जेल भेजा गया था। बाद में मोहसिन भी पकड़ा गया और जेल भेजा गया।
मोहसिन के खिलाफ सिंधौली में दो, पुवायां में आठ, पूरनपुर में एक, निगोही में एक, निघासन में तीन, कोतवाली खीरी में एक, मोहम्मदी में नौ गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। वह तीन माह पूर्व ही सोना बेचने के नाम पर लूट के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आया था।

2016 में लूट के दौरान पकड़े गए थे बदमाश
पुवायां। वर्ष 2016 में सोने की मटकी बेचने के नाम पर शाहजहांपुर के लोगों से साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर भागते समय गांव मुड़िया के लोगों ने बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। तब गिरोह के चार लोग जेल भेज गए थे। इसके बाद गिरोह के लोग वर्ष 2017 में दिल्ली के लोगों से 24 लाख रुपये लूट चुके हैं। यह मामला पुलिस तक आया था, पुलिस ने पीड़ितों को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बुलाया भी था, लेकिन पीड़ितों के नहीं आने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें