फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे पर लटक कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान
मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पनबाड़ी में एक युवक ने गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन

गांव निवासी 38 वर्षीय रामखिलाड़ी उर्फ मनोज की पत्नी मासूम बेटी को लेकर घर से 15 वर्ष पहले चली गई थी। इसके कुछ माह बाद मनोज का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर वह घर से निकल गया। परिजनों ने सोचा कि घूम-फिरकर आ जाएगा। इसके बाद परिजन सो गए। सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए निकले तो गांव के बाहर पश्चिम दिशा में जामुन के पेड़ पर गमछे से मनोज का शव लटक रहा था। जानकारी मिलते ही भाई रामबाबू और पिता हरिश्चंद्र रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें