फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकपरमाली कांड का शराब कारोबारी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चक परमाली में आबकारी और पुलिस टीम पर हमला बोलने के मामले में आरोपी शहर के मोहल्ला कटिया टोला निवासी दीपक उर्फ मोनू ठाकुर को रोजा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चक परमाली गांव में 19 सितंबर को आबकारी पुलिस और थाना पुलिस अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिलने पर छापेमारी करने गई तो वहां पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया था। पुलिस को यहां से एक गाड़ी में हरियाणा मार्का 91 पेटी अंग्रेजी शराब मिली थी। इस मामले की आबकारी अधिकारी की ओर से कटियाटोला निवासी दीपक उर्फ मोनू ठाकुर, रामसेवक, सूरजपाल, रामनरेश समेत 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया तो मामले की जांच थाना रामचंद्र मिशन के बजाय रोजा पुलिस को दे दी गई। पुलिस इस मामले में पांच लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें