शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार सुबह जलालाबाद क्षेत्र में गांव गुरुगवां को जाने वाली रोड किनारे सूखी पड़ी नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंचे सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा व कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच आदि को निकले तब शव पड़े होने की जानकारी हुई। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष अनुमानित की रही है। नाक से खून रिस रहा था। शव के पास में ही हरे रंग की शॉल भी पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। मृतका के शरीर मेें कही भी चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे। पुलिस को वहीं पास में ही पड़े मिले कागज में एक मोबाइल नंबर मिला। उस पर कॉल की गई तो वह शाहजहांपुर निवासी फैजल का निकला। पुलिस के बुलावे पर पहुंचे फैजल ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। कोतवाली इंचार्ज वकार खां ने बताया कि शव को पोटमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।