फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचिया ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Dec 2017 11:34 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना पनवाड़ी के एक गांव में रिश्तों को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। जहां चचिया ससुर पर बहू ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर पर अकेली थी जबकि उसका पति किसी काम से बाहर गया था। महिला का आरोप है कि चचिया ससुर अमर सिंह पुत्र हरजू पाल ने घर में उसे बुरी नियत से दबोच लिया और बलात्कार किया। साथ ही किसी से कुछ न बताने की धमकी दी।
घर वापस लौटे पति को पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने थाना पनवाड़ी पहुंचकर मामले की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी का कहना है कि  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी केा हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें