फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, रेप केस में हुई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली(शाहजहांपुर)। गाय के साथ अश्लील हरकतें करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में सिंधौली पुलिस ने मियांपुर गांव के तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मुख्य आरोपी किशोर को पुलिस ने दफा 376 में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के बिलंदपुर के पास मियांपुर गांव के सात लड़कों ने मिलकर गाय के साथ अश्लील हरकतें कर उसका वीडियो बनाया। वीडियो में गाय के साथ अश्लीलता करते मुख्य आरोपी दिखाई दे रहा है। बाकी लड़के शोर मचा रहे हैं। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने अपने दोस्त को उसे व्हाट्सऐप पर वायरल करने को कहा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे 100 रुपये भी दिए। वीडियो वायरल होने के बाद किसी व्यक्ति ने डायल 100 को फोन कर शिकायत की। इसके बाद आरोपी और उसके दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले का संज्ञान लेते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी से फोन पर वार्ता की। घटना से कहीं बवाल न हो जाए इस कारण एलआईयू भी मामले की जानकारी अपने सूत्रों से बराबर ले रही है। गांव के लोगों के मानें तो यह महज शरारत नहीं घटना के पीछे गहरी साजिश की बू आ रही है। 00
विज्ञापन


गाय से अश्लील हरकतें करने के मामले में एक आरोपी को दफा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिंधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें