पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव काेंप नवलपुर की प्रधान दीपिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि खुटार निवासी उदित शर्मा कई बार 10 हजार रुपये मांगने आ चुका है। नौ जून को भी वह उनके घर आया और 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगने लगा। कारण पूछने पर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। शोर मचाने पर पति विनोद कुमार आए तो उदित ने उन पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। इस बीच पति की तबियत खराब होने पर वह उनको इलाज के लिए लेकर चली गईं। पति के ठीक होने पर रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी।
उधर, उदित प्रताप नारायण शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के लोगों ने प्रधान की शिकायत की थी। जिस पर वह नौ जून को गांव के लोगों की बाइट ले रहा था। इस दौरान प्रधान पति विनोद, अपने भाईयों और आठ उस लोगों के साथ आया और कैमरा छीनने के साथ ही मोबाइल तोड़ दिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर भी कर दिया, जो मिस हो गया। आरोपियों ने उसका काफी दूर तक पीछा भी किया। उसने बमुश्किल भागकर जान बचाई।