शाहजहांपुर। रंगदारी में डीजल न देने पर दबंगों ने एक मोबाइल टॉवर पर धावा बोलकर गार्ड को जख्मी कर दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। इसमें गार्ड बाल-बाल मच गया। गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सिंधौली में रेशम फार्म के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर पर सिंधौली का ही बृजेश यादव गार्ड की नौकरी करता है। बृजेश का आरोप है कि सिंधौली के ही अजय, ओमकार, राजीव, नीटू शुक्रवार शाम मोबाइल टॉवर पर आए। इनके हाथों में रायफल, रिवाल्वर थे। दबंगों ने उससे रंगदारी में डीजल देने के लिए कहा। इंकार करने पर उसे लाठी-डंडों से पीट कर जख्मी कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। आरोप है कि दबंग पहले भी ऐसा कर चुके हैं। एसआई के साथ मारपीट मामले में भी नामजद हैं। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गार्ड का मेडिकल कराया गया है।