फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन धारदार हथियार से घायल कर लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर/खुटार(शाहजहांपुर)। रंजिशन धारदार हथियार से हमलाकर चार हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने मात्र एनसीआर दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि एक दरोगा ने उससे कहा कि तहरीर में लूट की बात न लिखे।
विज्ञापन

गांव चांदपुर निवासी राजीव त्रिवेदी ने बताया कि आठ दस दिन पहले गांव हरनहाई निवासी बृजेश प्रजापति कहीं से अपनी पत्नी को लेकर घर जा रहा था। बृजेश उसके घर के सामने पत्नी को पीटने लगा तो गांव के कई लोगों के साथ उसने भी विरोध करते हुए बृजेश से पत्नी को घर ले जाने को कह दिया था। बृजेश तभी से उससे रंजिश मान रहा था। रविवार को वह पास के गांव हरिहरपुर से होली मिलकर घर लौट रहा था। रास्ते में बृजेश एक खेत में गन्ना छील रहा था।
बृजेश ने उसे देखकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया और उसके पास आकर गन्ने से पीटने लगा। इस दौरान उसने धारदार हथियार से भी कई प्रहार कर दिए और उसके पास से चार हजार रुपये भी लूट लिए। शोर मचाने पर राहगीरों ने बृजेश को डांटा तो वह जान से मार देने की धमकी देता चला गया। वह थाने पहुंचा तो एक दरोगा ने तहरीर में लूट की बात न लिखने को कहते हुए उसकी ओर से मात्र एनसीआर दर्ज कर टरका दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि राजीव की तहरीर के आधार पर एनआर दर्ज की गई है। उसका मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें