कलान (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के झकरेली गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मृतका के भाई सुनील कुमार पुत्र महावीर निवासी इस्माइलपुर मिर्जापुर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन सीमा की शादी वर्ष 2016 में राजू पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी झकरेली से हुई थी। शादी के एक माह बाद ही राजू व उसके परिजन सीमा के साथ मारपीट करने लगे और दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते थे। सुनील के अनुसार बृहस्पतिवार को होली के दिन सूचना मिली की सीमा की तबीयत ठीक नहीं है। उसने कलान आकर देखा बहन मृत अवस्था में थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास बिंदा देवी, ननद रीना, देवर सुखवीर, धर्मवीर, जेठ संजू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।