फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा ने बाइक सवार युवक की गर्दन काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29, तिलहर अस्पताल में चाइनीज मांझा से घायल युवक संदीप कुमार
विज्ञापन

फोटो-30 मांझा से कटे हुए हेलमेट के फीते

चाइनीज मांझा से बाइक सवार युवक की गर्दन कटी
खून से लथपथ युवक को अस्पताल में किया भर्ती
क्रासर
मांझा हटाते समय साथी की अंगुली भी कट गई
हेलमेट की वजह से बच गई युवक की जान

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
चाइनीज मांझा प्रतिबंध के बावजूद दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा है शनिवार को हाईवे पर बाइक से जा रहे एक युवक की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई वहीं उसका साथी घायल हो गया। खून से लथपथ घायल युवक को अस्पताल लाया गया यहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
शनिवार शाम करीब चार बजे थाना मोहम्मदी के गांव सिसोरा निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र श्रीचंद बाइक से अपने साथी पुवायां निवासी अमित कुमार तिवारी के साथ कटरा से अपने घर वापस लौट रहा था बाइक चालक संदीप कुमार ने बताया कि वह हेलमेट लगाए हुए थे हाईवे पर तिलहर मंडी समिति गेट के समीप पतंग का कटा हुआ चाइनीज मांझा सड़क से निकल रहा था इसी दौरान मांझा उसके हेलमेट के फीते को काटते हुए उसके गर्दन तक पहुंच गया जिससे उसकी गर्दन जख्मी हो गई। इस दौरान उसने उंगली लगा कर जब माझा पकड़ा तब उसकी उंगली भी कट गई। बाइक के पीछे बैठे अमित ने भी मांझे को जैसे ही छुआ उनकी भी उंगली कट गई।
विज्ञापन

खून से लथपथ संदीप कुमार को तत्काल अस्पताल लाया गया यहां उनके गर्दन पर डॉक्टर ने चार टांके लगाए और मरहम पट्टी करके उसका इलाज किया। इस दौरान अस्पताल में काफी लोग जमा हो गए लोगों ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर नाराजगी जताते हुए तत्काल चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

----------------
हेलमेट की वजह से बच गई जिंदगी
घायल संदीप यदि हेलमेट न लगाए होता तो शायद उसकी जिंदगी बचना मुश्किल थी क्योंकि मांझे ने हेलमेट में लगे मोटे फीते को पूरी तरह कतर दिया उसके बाद मांझा संदीप की गर्दन पर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गया। अब अंदाजा लगाइए कि यदि हेलमेट न होता तो शायद संदीप को बचाना मुश्किल होता देखा जाए तो हेलमेट ने संदीप की जान बख्श दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें