फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से लूट के मामले में बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। किसान से 25 हजार रुपये लूट के मामले का खुलासा कर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बदमाश ने किसान से रुपये ठगे थे। आरोपी जनपद फतेहपुर के रहने वाला है। वह बैंक जाने वालों को नशा सुंघाकर रुपये छीन लेता था। पकड़े गए बदमाश के तीन साथी फरार हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मुकुंदपुर निवासी रामनिवास ने एक फरवरी को खुटार के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 25 हजार रुपये निकाले थे। रामनिवासी का कहना था कि दो युवक उससे रुपये बदलने की बात कहते हुए बैंक के बाहर ले गए और कुछ दूर जाकर उससे रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश अपने एक अन्य साथी के साथ कार से भाग निकले। पुलिस ने घटना संदिग्ध बताई थी।
रविवार को एसओ बिरजाराम ने पत्रकारों को बताया कि रामनिवास को नशा देकर रुपये ठगे गए थे। एसओ के अनुसार बैंक में रामनिवास को दो युवक मिले और स्लिप भरने के लिए पेन ले लिया। फिर उसे बैंक से दो सौ मीटर दूर ले जाकर नशा सुंघा दिया, जिससे रामनिवास अचेत हो गया। बदमाशों ने रुपये निकाल लिए। होश आने पर उसे घटना की जानकारी हो सकी। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसओ के अनुसार तीन फरवरी की शाम तिकुनियां चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार चालक को रुकने का इशारा किया गया, तो कार चालक सहित चार लोग मौके से भाग निकले। पीछा किया गया तो एक युवक पकड़ में आ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू उर्फ कौशल सिंह सेंगर जनपद कानपुर नगर थाना विधूना के न्यू आजाद नगर का निवासी बताया। बदमाश ने बताया कि कार से भागे दोनों युवक उसके साथी जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के गांव बवाई निवासी अवधेश सिंह, फतेहपुर के थाना मलवा के गांव कुंवरपुर का पिंटू सोनकर और पंकज साहू हैं। अवधेश गैंग लीडर है। सोनू ने बताया कि वह लोग प्रदेश में घूम कर बैंकों में रेकी कर लोगों को नशा सुंघाकर ठगी करते हैं। सोनू के पास से पांच सौ का नोट लगी और अंदर सादे कागज लगी गड्डी, लूट के दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। जिला मुख्यालय पर एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने पत्रकारों से वार्ता करने के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया। बरामद कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें