फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर लूट ले गए नौ भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर लूट ले गए नौ भैंसें
एएसपी सिटी ने मौका मुआयना कर ली जानकारी
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। हरदोई बाईपास स्थित भारत ब्रिक्स प्लांट में डेयरी में बृहस्पतिवार रात घुसे एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लिया और नौ भैंसें डीसीएम में लादकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर (तहबरगंज) की प्रधान मैना वर्मा व विश्राम वर्मा ने पार्टनरशिप में सीतापुर रोड़ हरदोई बाईपास स्थित भारत ब्रिक्स प्लांट में डेयरी खोल रखी है। इसमें 18 भैंसें पाल रखी हैं। प्रधान ने बताया कि भैंसों की देखभाल के लिए एक चौकीदार श्यामा को लगा रखा है। बृहस्पतिवार रात एक दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाश दीवार फांदकर प्लांट में दाखिल हो गए और चौकीदार को बंधक बना लिया। चादर से उसके हाथ पांव बांधकर उसे डाल दिया। गेट में लगे तालों को तोड़कर बदमाशों ने डेयरी से नौ भैंसों को डीसीएम में चढ़ा लिया और उनको लेकर फरार हो गए। सुबह लगभग चार बजे जब प्लांट में ईंट बनाने वाले मजदूर आए, तो उन्होंने प्लांट का गेट खुला देखा, तो उन्होंने प्लांट स्वामी को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे प्रधान पति हरिशंकर वर्मा ने पुलिस को जानकारी दी। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने मौका मुआयना किया और चौकीदार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने विश्राम वर्मा की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें