फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में दो निजी बस की गई सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार में दो निजी बस की गई सीज
विज्ञापन

अवैध रूप से सवारियां भरकर दिल्ली जा रही थी दोनों बसें
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)।
अवैध रूप से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही दो बसों को एआरटीओ ने सीजकर खुटार पुलिस के हवाले कर दिया।
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई बस ऑपरेटर अवैध रूप से नेपाल बार्डर से दिल्ली, आगरा, हरिद्वार, अमृतसर, जालंधर, जयपुर आदि शहरों को सवारियां ले जा रहे हैं। इससे रोडवेज को भारी घाटा हो रहा है। डीएम ने एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एआरटीओ मनोज वर्मा बृहस्पतिवार रात खुटार पहुंचे। इस दौरान बहराइच से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही एक बस को रुकवाया तो उसका चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। पलिया से दिल्ली जा रही एक अन्य बस को भी रुकवाने पर उसके चालक के पास भी कागजात नहीं मिले। इसके बाद दोनों बसों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

दोनों बसों में साठ-साठ सवारियां बैठी हुई थीं। बसें सीज हो जाने से उनमें सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में दूसरी बस नहीं मिल पाने के कारण यात्रियों ने तिकुनियां चौराहे के होटलों और ढाबों पर रूक कर किसी तरह रात काटी। एआरटीओ ने कहा कि बिना परमिट किसी भी बस कास संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें