सरकारी जमीन पर कब्जा कर फसल उगाने के मामले में लेखपाल ने गांव कैमहरिया के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल विजय शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव कैमहरिया के कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। उसने मामले की जांच की तो शिकायत को सही पाया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को दी थी। तहसीलदार ने लेखपाल की रिपोर्ट पर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
शनिवार को पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर गांव कैमहरिया के मोहम्मद हासिम, अब्दुल कसीम, मोहम्मद जनीफ, मोहम्मद शेर, साबिर, यूनुस, दिवासिक नूर, साबिर नूर, सरबर, संजीव कुमार, लियाकत, यूनुस, अनीसुद्दीन के खिलाफ धारा 434, 447 आईपीसी और 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपियों में खलबली मची हुई है।