फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार दिन बाद ही प्रेमिका को लेकर गायब हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जेंबा/ पुवायां (शाहजहांपुर)। शादी के चार दिन बाद ही एक युवक पड़ोसी गांव की अपनी सत्रह वर्षीय प्रेमिका को लेकर गायब हो गया। इससे उसकी नवविवाहिता पत्नी के मायके में हड़कंप मच गया। उधर, तलाशने के बाद भी प्रेमी युगल का पता नहीं चलने पर गायब किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के युवक का गैर समुदाय की सत्रह साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर लड़की के परिवार के लोगों ने युवक के घर शिकायत करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही लड़की के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। उधर, युवक के परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता तय कर दिया और 30 जून को युवक शादी के बाद बहू के साथ घर आ गया।
तीन जुलाई को युवक अपनी नव विवाहिता पत्नी को घर छोड़कर प्रेमिका के साथ गायब हो गया। विवाहिता ने मामले की जानकारी मायके में दी तो उसके परिवार के लोग पुवायां आए और उसे विदा कराकर ले गए। उधर, किशोरी के परिवारवालों ने युवक के परिवार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी तो युवक के परिवार के लोगों ने किशोरी के परिवार के कुछ लोगों को साथ लेकर प्रेमी युगल की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अब किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें