फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में शटर लगवाने पहुंची पुलिस, विरोध के बाद बैकफुट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में एक परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार दोपहर एक पक्ष की मदद करने पहुंची पुलिस को दूसरे पक्ष ने खदेड़ दिया। एक पक्ष दुकान में शटर लगवाने के लिए दीवार तुड़वा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुुई। इसके बाद महिलाओं ने जाम लगा दिया। पुलिस के हटने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लाल इमली चौराहा से ईदगाह को जाने वाले मार्ग पर मोहल्ला बाडूजई प्रथम में स्थित एक मकान में मोहम्मद हनीफ और उनके भाई मो. वशीर, मो. शब्बीर, मो. सद्दीक अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान के इसी एक हिस्से में अलग नया मकान बनवाकर भाई मो. शरीफ रहते हैं, लेकिन इस पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर शरीफ का अपने भाइयों से विवाद चल रहा है। शरीफ और उनका बेटा सईद पुश्तैनी मकान में बनी रोड किनारे दुकान पर बैठते हैं। वह इस दुकान में मीट का कारोबार करते हैं। शरीफ ने दुकान में लगे लकड़ी के दरवाजे को हटाकर शटर लगवाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देकर अनुमति मांगी थी। इसी आधार पर शरीफ अपने बेटे सईद व सदर पुलिस फोर्स के साथ दुकान पर पहुंचे और शटर लगवाने के लिए मजदूरों से दुकान दीवार को तुड़वाना शुरू कर दिया। इतने में भाई मो. शब्बीर भी अपने अन्य भाइयों व परिवार की महिलाओं के साथ मकान से बाहर निकल आए और दीवार तोड़े जाने का विरोध करने लगे। शब्बीर का कहना था कि पुश्तैनी मकान जगह-जगह दरका है, दीवार तोड़ने से छत बैठ जाएगी और इससे परिवार को भी नुकसान पहुंचेगा। बताते हैं कि इस पर पुलिस ने मो. शब्बीर आदि हड़काना शुरू कर दिया, तब महिलाएं आगे आ गईं और पुलिस से नोकझोक करने के साथ ही ईदगाह रोड पर जाम लगाकर बैठ गईं। महिलाओं के जबदरस्त विरोध के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा और दीवार तोड़ रहे मजदूरों से भी काम बंद करा दिया गया। पुलिस के मौके से हटने के बाद ही मामला शांत हुआ। इस घटना से लगभग एक घंटे तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

एक परिवार में मकान की संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद है। एक पक्ष कमजोर है, वह इसी मकान में स्थित दुकान में शटर लगवाना चाहता है। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस मौके पर गई थी, दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। इसीलिए पुलिस वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके तिवारी, इंस्पेक्टर, सदर बाजार कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें