फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान लेखपाल से छीना नक्शा, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सरकारी भूमि पर कब्जे की जांच और पैमाइश करने गए लेखपाल का नक्शा आदि छीन लिए जाने पर लेखपाल ने पांच किसानों के खिलाफ अवैध कब्जा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उदना क्षेत्र के लेखपाल विजय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव करनापुर पैतापुर में चरागाह की भूमि पर गांव बिलंदपुर के चरन सिंह, सुखदेव सिंह, मझिगवां के ओमप्रकाश, रामकृष्ण, पड़रिया के रामपाल ने अवैध कब्जा कर गेहूं और गन्ने की फसल बो रखी है। चरन सिंह ने गन्ने की फसल को काट भी लिया है।
पैमाइश के समय सुखदेव सिंह ने उससे नक्शा, पैमाइश वाला फीता आदि छीन लिया और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। पुलिस ने धारा 447 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा दो और तीन के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें