फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की ससुरालियों ने हत्या कर दी। इस आशय का आरोप लगाते हुए पिता ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं मृतका के ससुराल वालों ने बीमारी की वजह से मौत बताई है।
विज्ञापन

थाना अल्लागंज के गांव मनिहार निवासी अजनेश ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन रामबेटी (28) की शादी करीब पांच साल पहले गांव कटकिया निवासी हरिराम के बेटे लालजीत के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे लेकिन गरीबी के चलते वह लोग यह मांग पूरी नही कर सके। आरोप लगाया कि इसी वजह से पति लालजीत व देवर अनुपम, सुधीर, सास ने मिलकर बहन की हत्या कर दी। उधर, मृतका के पति समेत कई लोगों ने बताया कि रामबेटी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। जिला अस्पताल में कई दिन भर्ती रहने के बाद दो दिन पहले ही वह लोग छुट्टी कराकर घर लाए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम भिजवाया गया है। मृतका कर एक पांच साल की बेटी भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें