फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन

छत पर कमरे में पहुंचकर गले में कस लिया धोती से बना फंदा
फोटो-04
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी राजीव गुप्ता की पत्नी 39 वर्षीय मृदुला गुप्ता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक सामान के व्यापारी राजीव गुप्ता ने बताया कि मृदुला मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसका चार साल से इलाज चल रहा था। पहले शहर के मानसिक चिकित्सक के यहां इलाज चलाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद बरेली में दिखाया गया था। इस समय लखनऊ से इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह पत्नी नहाने के बाद छत पर बने कमरे में चलीं गई और वह नीचे और घरेलू काम व नहाने में लग गया। इसी बीच पत्नी ने धोती से गले में फंदा लगा कमरे में पंखे के कुंडे से लटक गई। जब वह नहाने के बाद छत पर बने कमरे में पहुंचा तो मृदुला फंदे पर झूल रही थी। शव को उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के दो बेटे हैं। जिनमें ओम गुप्ता 15 वर्ष और रुद्राभिषेक 10 वर्ष का है। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, ताकि मौत की सही वजह स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें