फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो लिंग परीक्षण के बाद फेंके गए थे भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
...लिंग परीक्षण के बाद फेंके गए थे भ्रूण
विज्ञापन

पुलिस ने विकसित भ्रूण का कराया पोस्टमार्टम, लड़की का निकला
ग्रामीण की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरामद हुए भ्रूण लड़की का निकला। पुलिस ने अनुमान लगाने के लिए एक विकसित भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया था, वह भ्रूण लड़की का निकला। इससे माना जा रहा है कि गर्भपात कराने से पहले किसी अस्पताल में लिंग परीक्षण किया गया। उसके बाद भ्रूण हदीरा के जंगल में फेंक दिए गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार को भ्रूण फेंकने के मामले में कई निजी अस्पतालों में जाकर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस का एक अस्पताल पर शक गहरा गया। उसके कर्मचारियों ने पुलिस को कुछ जानकारी भी दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हदीरा के जंगल में फेंके गए भ्रूण उसी अस्पताल से ले जाए गए थे। अभी पुलिस को पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। इसके लिए पुलिस और छानबीन में जुटी है। इस मामले में थाना पुलिस ने ग्राम लखनपुर निवासी विनीत पटेल पुत्र रुकुम सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस भ्रूण ले जाने वाली गाड़ी को तलाश कर रही है। देर शाम तक उस गाड़ी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इधर, सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को आठ थैलियों में बंद मिले भ्रूणों में से एक विकसित भ्रूण का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। बाकी भ्रूण बहुत ही छोटे थे, टुकड़ों में बंटे थे। जिन्हें देखकर अनुमान ही नहीं लग रहा था कि वह भ्रूण हैं या मांस के लोथड़े। पुलिस ने उन्हें वहीं दफन करा दिया। बाकी विकसित भ्रूण का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिससे पता चला कि फेंका गया भ्रूण लड़की का था। इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया कि किसी न किसी अस्पताल में लिंग परीक्षण का भी धंधा चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को दफन करा दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन में तेजी कर दी है।
विज्ञापन

----
मामले की जांच की जा रही है। किस अस्पताल से भ्रूण फेंके गए। इसके लिए टीम लगा दी गई है। अभी कोई बात पता नहीं चली है। अस्पताल का पता चलते ही संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें