फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुसकर की मारपीट, दागी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

गांव अफतियापुर में कुछ लोगों ने रंजिश में एक व्यक्ति के घर पर हमला बोलकर परिवार के लोगों की पिटाई कर कई राउंड फायर भी किए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। हिम्मत करके कुछ पड़ोसियों ने ललकारा तो वे लोग ईंट-पत्थर फेंकते हुए भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी जवाहर लाला ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। शाम साढ़े तीन बजे छह लोग लाठी, डंडे व तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए और घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करने वालों ने कहा कि यदि वह लोग गांव छोड़कर नही गए, तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। विरोध करने पर हमलावरों ने तमंचे निकाल लिए और कई फायर किए। इस दौरान पड़ोसियों के आ जाने पर आरोपी ईंट पत्थर फेंकते हुए भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसने यूपी 100 पर कॉल की, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, हमलावर गांव से भाग गए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें