फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमास्टर की पत्नी के गले से उचक्का खींच ले गया चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बड़ी विसरात स्थित देवी मंदिर में उचक्का स्टेशन मास्टर की पत्नी के गले से चेन खींच कर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना से दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता से भी लूट की घटना आनंदपुरम कॉलोनी में हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी जलालाबाद डाक घर में पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी शालिनी श्रीवास्तव शनिवार सुबह करीब11 बजे बड़ी विसरात स्थित काली माता मंदिर में पूजा करने गईं थीं। पूजा करने के दौरान किसी ने शालिनी के गले से सोने की चेन खींच लीं और भाग गया। जब तक वह पीछे मुड़ीं, तब तक वह गायब हो चुका था। मंदिर परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। पीड़िता ने मामले की जानकारी ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस को दी, लेकिन पुलिस को भी वह नहीं मिला। पीड़िता ने शाम को पति के घर आने पर मामले की तहरीर चौक कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अभी दो दिन पहले लुटेरों ने भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार सक्सेना के पास से आनंदपुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात स्कूटी सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें