खुटार (शाहजहांपुर)। गांव इटौआ निवासी 35 वर्षीय फल विक्रेता रामगोपाल शुक्रवार सुबह फल लेने शाहजहांपुर जाने को घर से निकला था। खुटार के मुख्य चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसे करंट लग गया। गनीमत रही कि करंट लगते ही बिजली चली गई, जिससे उसकी जान बच गई।
आसपास के दुकानदार रामगोपाल को सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि रामगोपाल की हालत में सुधार है। वह खतरे से बाहर है। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और तार को जोड़कर बिजली सप्लाई सुचारु कराई।