फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप खड़े ट्रक में घुसी, एक यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। बुधवार तड़के नेशनल हाईवे पर गांव बिलहरी के पास पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे पिकअप में सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव खमरिया निवास 26 वर्षीय कमलेश दुबे शाहजहांपुर में विद्या प्लाई बोर्ड में काम करता है। बुधवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने घर गांव खमरिया जाने के लिए सुबह लगभग छह बजे बरेली मोड़ पर लखनऊ से मुरादाबाद कोरियर डाक लेकर जा रही पिकअप में बैठ गया। पिकअप तिलहर से पहले गांव बिलहरी के पास पहुंची, तभी सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें कमलेश घायल हो गया। हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें