फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक गैस सिलेंडर से लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर से लगी आग, महिला झुलसी
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से पूरा घर जलकर राख
फोटो-30 आग लगने के बाद मौके का निरीक्षण करती पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। खाना बनाते समय अचानक लीक हुए गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आगजनी में घर का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। झुलसी महिला को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मठिया कॉलोनी निवासी उमेश चंद्र ने पुलिस को बताया गैस सिलेंडर खत्म होने पर उसका बेटा अमित मंगलवार को गैस एजेंसी से एक सिलिंडर रिफिल करा कर लाया था। पत्नी सुमन ने गैस सिलिंडर को चूल्हे में सेट किया और चूल्हे को जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई, वैसे ही लीकेज सिलिंडर में आग लग गई और सुमन भी आग की लपटों में घिर गई। वह घर बाहर चीखती हुई निकलीं, तो मोहल्ले के तमाम लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के करण सुमन को बरेली रेफर कर दिया गया। इस आगजनी में घर में रखा कीमती सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें