फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में परचून व्यापारी की मौत, गुस्साए परिजन ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह साईं फिलिंग स्टेशन के पास डीसीएम की चपेट में आकर मोपेड सवार परचून व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। परिजन ने मोबाइल से सीओ मंगल सिंह रावत से बात की और कार्रवाई व मुआवजा आदि का आश्वासन मिलने पर एक घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोपेड सवार हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ नामजद दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरोवर नगर निवासी 40 वर्षीय परचून व्यापारी केदार वर्मा पुत्र राम भरोसे अपनी मोपेड से दुकान का सामान लेने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शाहजहांपुर जा रहे थे। वह गांव से बमुश्किल डेढ़ किलोमीटर दूर जब वह सांई फिलिंग स्टेशन के सामने से गुजर रहे थे, तभी पीछे तेज गति से आ रही डीसीएम ने मोपेड को चपेट में ले लिया। इससे केदार मोपेड सहित सड़क पर गिर गए और डीसीएम का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास गांव के तमाम ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान फिलिंग स्टेशन पर खड़ी यूपी 100 डायल पुलिस नें डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। कोतवाल ने सीओ से पूर्व प्रधान व परिजन से बात कराई। परिजन ने बताया कि मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया है। इस बात पर सहमत होने पर जाम खोल दिया गया। जाम खोलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई गया प्रसाद की तहरीर पर डीसीएम चालक सुखदेव सिंह निवासी दरियापुर कला थाना बवाना नई दिल्ली के खिलाफ दर्ज की है।

पत्नी और बेटियों के नहीं थम रहे थे आंसू
घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक केदार की पत्नी मीरा व उसकी दो पुत्रियां 17 वर्षीय प्रीति व 12 वर्षीय कुंती रोती बिलखती घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान गांव की कई महिलाएं भी आ गई। मीरा व उसकी पुत्रियों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे अमित ने बताया कि केदार के नाम मात्र डेढ़ बीघा जमीन है। वह परचून की दुकान रखकर अपने परिवार का गुजारा करता था, अब उसका गुजारा कैसे होगा, यही सोचकर परिजन बहुत परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें