फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मांगने पर ट्रेन से कूदा युवक, टीटीई की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टिकट मांगने पर ट्रेन से कूदा युवक, टीटीई की पिटाई

शाहजहांपुर। अमृतसर से हावड़ा जा रही डाउन 13006 अमृतसर मेल से टिकट चेकिंग के दौरान एक यात्री ने छलांग लगा दी। इस पर कोच में मौजूद यात्रियों ने चलती ट्रेन में टीटीई को पीट दिया। चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका भी, लेकिन ट्रेन से छलांग लगाने वाला युवक भाग गया। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने पर टीटीई की ओर से अज्ञात के खिलाफ अभद्रता, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीटीई का मेडिकल कराया गया है।
डाउन 13006 अमृतसर मेल के शाहजहांपुर पहुंचने का समय 7:40 बजे है। यह ट्रेन घंटों देरी से चल रही है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे ट्रेन बरेली के पीतांबरपुर-टिसुआ के बीच थी। ट्रेन के एस-1 कोच में टीटीई रमेश कुमार टिकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के पास जनरल का टिकट मिला। टीटीई ने उससे जुर्माना देने को कहा, इस पर वह आना-कानी करने लगा। इस पर टीटीई ने ट्रेन शाहजहांपुर पहुंचने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। यहां ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई। इसी दौरान युवक ने कोच से छलांग लगा दी। कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने देखा तो उन्होंने टीटीई को पकड़ कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक भी लिया। छलांग लगाने वाला युवक भाग चुका था। ट्रेन रात करीब 11:10 बजे शाहजहांपुर पहुंची। यहां ट्रेन का दो मिनट स्टॉपेज है। ट्रेन रुकते ही चलती ट्रेन में टीटीई को पीटने वाले भी यहां से निकल गए।
विज्ञापन

टीटीई रमेश कुमार ने जीआरपी थाने पहुंच कर पूरी घटना के बारे में बताया। इससे जीआरपी में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शाहजहांपुर से पीतांबरपुर के बीच पेट्रोलिंग पार्टियों से चेकिंग कराई गई। ट्रेन से छलांग लगाने वाले का कुछ पता नहीं लगा। मारपीट करने वालों की ट्रेन में भी तलाश की गई। ड्यूटी निपटाने के बाद रमेश कुमार मंगलवार को जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जीआरपी ने उनकी तहरीर पर 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

------
वर्जन-
पड़ताल में पता लगा है कि टिकट चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर एक यात्री ने खुद ही ट्रेन से छलांग लगाई थी। सेक्शन में रेल पटरियों किनारे उसे तलाश भी कराया गया। उसका कुछ पता नहीं लगा। यात्रियों ने भी टीटीई से मारपीट की बात कही है। टीटीई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-अरविंद पांडेय, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें