फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसान नेता से गैंगरेप के दो आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला किसान नेता से गैंगरेप के दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन

14 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। महिला किसान नेता से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो नामजदों को जेल भेज दिया। महिला ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने का आरोप लगाया था।
प्रतापगढ़ जनपद की रहने वाली एक महिला ने 14 सितंबर को बंडा थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए तीन युवकों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने 14 सितंबर को ही तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पीड़िता का आरोप था कि बंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। तीन दिन तक थाने में बंद रखने के बाद मिली भगत करके दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद से आरोपी उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। 22 सितंबर को पीड़िता ने डीजीपी, महिला आयोग, एडीजी बरेली और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोपियों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा के कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के पुलिस पर आरोप निराधार हैं। महिला की रिपोर्ट में नामजद रवि और संतू को सोमवार को उनके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें