फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का अधिकारी बताकर वृद्धा के उतरवा लिए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बेरी चौकी के पास दो लोगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर वृद्धा से 70 हजार रुपये के जेवर उतरवा लिए और बाइक से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जालसाजों को पता लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी 65 वर्षीय कुसुम कांती वाजपेयी पत्नी मुरलीधर वाजपेयी की बेटी वंदना त्रिपाठी पत्नी वरुण त्रिपाठी पुवायां के मोहल्ला गढ़ी में रहती हैं। वंदना ने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में तीन दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। कुसुम नाती को देखने व बेटी के लिए मूंग की दाल लेकर रविवार सुबह लगभग 11 बजे रिक्शा पर बैठकर अस्पताल जा रही थीं। जैसे ही वह पशु अस्पताल और बेरी चौकी के बीच पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए और उन लोगों ने रिक्शा रुकवा लिया। इसके बाद युवक व्यक्ति कुसुम कांती के साथ रिक्शे पर बैठ गया और खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि सोने-चांदी की चेकिंग हो रही है। जल्द से जेवर उतारकर दे दो। वृद्धा ने आनाकानी की, लेकिन उसने बहाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन, कुं डल और अंगूठी उतरवा लीं। जैसे ही जेवर उसके हाथ में आए वह रिक्शे सेे उतरकर बाइक पर बैठकर कच्चा कटरा मोड़ की ओर चले गए। परेशान कुसुम ने अस्पताल पहुंचकर दामाद वरु ण त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुसुमकांती अपनी बेटी की देखरेख की वजह से रविवार को तहरीर नहीं दे पाईं। वह सोमवार को मामले की तहरीर देंगी। वहीं इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। कुसुमकांती के साथ ठगी करने वालों का सुराग लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें