फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव सरौरा के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव पिपरौला निवासी 48 वर्षीय जगतसेन जाटव सोमवार रात अपने दामाद रोजा थाना क्षेत्र के गांव चकभिठारा निवासी 20 वर्षीय रामजीत जाटव के साथ बाइक से थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव चांदापुर में ममेरे भाई बालकराम को अपनी बिटिया प्रियंका की शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े दस बजे दोनों लोग गांव सरौरा के पास पहुंचे तो वहां सड़क किनारे खड़ी साइकिल से उनकी बाइक टकरा गई। साइकिल बाइक में उलझकर घिसटने के साथ ही दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस हादसे में सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर लघुशंका से निजात पा रहा युवक भी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को ही जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जगतसेन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनका दामाद रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। तड़के लगभग चार बजे पुलिस के जरिये घरवालों को जब हादसे की सूचना मिली, तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें