फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के गुम 19 मोबाइल एसपी जीआरपी ने लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी जीआरपी लखनऊ अनुभाग सौमित्र यादव ने बुधवार को शाहजहांपुर पहुंच कर जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों की जानकारी ली। रेल यात्रियों के साथ अपराध की रोकथाम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 19 रेल यात्रियों को उनके मोबाइल भी वापस किए।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी सौमित्र यादव करीब 10 बजे वार्षिक निरीक्षण को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। शस्त्रों, अभिलेखों का रखरखाब देखा। जरूरी दिशा निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। रेल यात्रियों के ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर गुम हुए 19 मोबाइल भी थाने पर यात्रियों को सुपुर्द किए गए। यह मोबाइल अलग-अलग जिलों के यात्रियों के थे। यात्रियों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सर्विलांस सेल के जरिए इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय के नेतृत्व में मोबाइल बरामद किए गए थे। गुम मोबाइल मिलने पर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने थाना स्टाफ के साथ बैठक ली। स्टाफ से हथियारों को चलाने के संबंध में जानकारी ली। कुछ सिपाही ठीक ढंग से हथियार लोड नहीं कर सके। इस पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें