फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर नकदी, जेवर सहित दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर) बुधवार रात चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर 35 हजार रुपये और जेवर सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव जादौंपुर कलां निवासी सरजिल खां ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने उनके मकान में पीछे से नकब लगाकर घर में घुस गए। चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए और गांव के बाहर गन्ने के खेत में बक्से से 35 हजार की नकदी, सोने का हार, सोने के झाले, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी छोटी पायल और परिवार के सभी सदस्यों के कीमती कपड़े आदि चोरी कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तक चोरी का पता चल सका। तलाश करने पर खाली बक्सा और कुछ सामान गन्ने के खेत में पड़ा मिल गया। सरजिल खां की पत्नी समीना बेगम ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़ित ने खुटार पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें