फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को पीटकर किया बेदम, सामान भी तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मंगलवार रात याकूबपुर तिराहे पर एक दुकानदार से हुई मामूली कहासुनी के बाद हॉकी-डंडों से लैस होकर आए करीब दो दर्जन दबंगों ने फिल्मी अंदाज में तीन दुकानदारों की बुरी तरह पिटाई कर दी और दुकानों में रखा सामान तोड़-फोड़कर सड़क पर फेंक दिया। इस घटना से तिराहे पर अफरातफरी मच गई। डर की वजह से अन्य दुकानदार मौके से भाग गए। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आरोपी भी भाग निकले। आरोपी दूसरे समुदाय के थे, इसके चलते कुछ ही देर में वहां हिंदू संगठन व भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता पहुंच गए। बाद में पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता व भाजपा कार्यकर्ताओं की सीओ से नोकझोंक हो गई। इस मामले में पीड़ितों की ओर से पांच लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व चालीस हजार की नकदी लूट लेने की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर के गांव गाजीपुर चिकटिया निवासी रामदेव मिश्रा याकूबपुर तिराहे पर पान पुड़िया व ठंडा आदि की दुकान रखे हैं मंगलवार रात करीब आठ बजे उनकी दुकान पर तीन युवक गाली-गलौज कर रहे थे, मना करने वह लोग रामदेव पर सीधे हो गए। पास में रामदेव के रिश्तेदार सुभाष त्रिवेदी व विवेक त्रिवेदी भी दुकान रखे हैं, शोरशराबा सुनकर जब वह उन लोगों के पास पहुंचे तभी तीनों युवक वहां से चले गए और मोबाइल पर कॉल करके साथियों को बुला लिया। पीड़ितों के अनुसार कुछ देर में वह लोग हॉकी-डंडे लेकर आ गए। 15-20 लोग तीनो दुकानदारों पर टूट पड़े और दुकान मालिकों की पिटाई कर उनकी दुकानों में रखी ठंडा की बोतल समेत पूरा सामान तहस-नहस कर दिया। आरोप है कि जाते समय हमलावर तीनों दुकानों की गुल्लक भी ले गए जिनमें करीब चालीस हजार की नकदी रखी थी। इधर, आरोपी दूसरे समुदाय के होने के पीड़ित के साथ चेयरमैन समेत बीजेपी व हिंदू संगठनों से जुड़े तमाम कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और घटना को लेकर वहां मौजूद सीओ ब्रह्मपाल सिंह से चेयरमैन व भाजपाइयों से तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में मामला शांत होने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ ने बताया कि पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें