फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप से इलाज कराने में चली गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित युवक की झोलाछाप से इलाज कराने के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उसकी ज्यादा तबीयत बिगड़ी, जबतक उसको अस्पताल ले जाते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। अब परिजन झोलाछाप को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अमिदापुर निवासी 25 वर्षीय जसवीर पुत्र सुखपाल को एक सप्ताह पहले हल्का बुखार आया तो उसने बुखार उतरने की एक टैबलेट लेकर खा ली। दवा का असर जब कम हुआ तो उसे फिर से बुखार ने जकड़ लिया। इसके बाद उसने सीएचसी से दवा लेने के बजाय पड़ोसी गांव के झोलाछाप से दवा लेनी शुरू कर दी। यहां भी दवा खाने के बाद तबीयत कुछ सही हुई, लेकिन बाद में फिर बुखार जोड़ पकड़ जाता था। परिजन उसे लेकर शुक्रवार को फिर से झोलाछाप के पास पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इस पर झोलाछाप ने उसे बरेली या लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग उसे बाहर ले जाने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। बुखार से जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा है। वह लोग झोलाछाप को कोस रहे थे कि यदि उसने दो दिन पहले बाहर दिखाने की बात बता दी होती तो शायद जसवीर की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें