फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में हुई ज्ञानेंद्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर में शुक्रवार को मृत अवस्था में मिले ज्ञानेंद्र उर्फ सोनू की गला दबाकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ है। वहीं हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादनगर निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटा ज्ञानेंद्र उर्फ सोनू शराब पीने का आदी था। ज्ञानेंद्र डग्गामार जीप चलाता था। शुक्रवार सुबह उसका शव मोहल्ले में ही घर से कुछ कदम दूर सड़क किनारे मिला था। सोनू गुरुवार की रात घर से पास में ही स्थित प्राइवेट वाहन अड्डे पर गया था। वह रात भर वापस नहीं लौटा सुबह उसकी लाश मिली थी। मृृतक की मां ने बताया कि बेटे की पत्नी बेबी का मोबाइल के माध्यम से फर्रुखाबाद रोड निवासी रामौतार के पुत्र शिवम से संबंध हो गए थे । इसके बाद शिवम ने ज्ञानेंद्र से दोस्ती करके उसके साथ उठना बैठना शुरू कर दिया। इसी को लेकर एक बार ज्ञानेंद्र और शिवम के बीच झगड़ा भी हुआ था। आरोप है कि गुरुवार रात शिवम उसके लड़के ज्ञानेंद्र को घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद शिवम के साथ उसके दोस्त अपिल, विकास व रवि ने मिलकर उसके लड़के सोनू को बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें गला दबाकर मौत होने की बात सामने आई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें