फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिन पहले लोगों की पिटाई से घायल युवक ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सुलेमानपुर पट्टी निवासी 35 वर्षीय रजनेश शुक्ला अपने साथियों के साथ 21 मई को पड़ोसी गांव कुमरौल फर्रुखाबाद मेला देखने गए थे। शाम को लौटते समय उसका अपने साथियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर उसे साथियों ने लात-घूंसों से पीट-पीटकर बेदम कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे उठाकर घर लाए। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद रजनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की तहरीर मृतक के पिता की ओर से दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें