फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़ा में रेल ट्रैक किनारे मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा(शाहजहांपुर)। हथौड़ा गांव के पास रेल लाइन के किनारे रविवार रात अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। हालांकि शव शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 26-27 साल है।
विज्ञापन

हथौड़ा के ग्रामीणों ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे रेल ट्रैक किनारे शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी के मेमो पर रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक काले रंग की शर्ट और आसमानी जींस के साथ चमड़े के काले जूते पहने है। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका हत्या की भी जताई जा रही है। दरअसल, चलती ट्रेन से गिरने वाले व्यक्ति के शरीर के अन्य स्थानों पर पर चोट होती हैं। कपड़े भी फट जाते हैं। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें