फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और दो अबोध बच्चे घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना जैतीपुर के गांव सुरजूपुर निवासी कमलेश गुप्ता(25) पत्नी ज्योति(22) और 4 वर्षीय पुत्र नैतिक व 2 वर्षीय पुत्री वैष्णवी के साथ बाइक से शाहजहांपुर से वापस अपने गांव जा रहा था। दोपहर लगभग 1:30 बजे हाईवे पर तिलहर के मोहल्ला नजरपुर के समीप पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक के सड़क पर गिरने से पत्नी ज्योति के सिर में गहरी चोट आई इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति कमलेश व उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संजय राय ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक फरार है। कमलेश ने बताया कि शाहबाद में ससुराल है जहां 6 मई को साले की शादी थी। इसलिए पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़ दिया था। सोमवार को उसका साला पत्नी ज्योति को बरेली मोड़ तक छोड़ने आया था वह अपने गांव सुरजूपुर से बाइक से पत्नी और दोनों बच्चों को बरेली मोड़ से लेने गया था वहीं से वह बाइक से लौट रहा थ। तिलहर के पास हादसा हो गया।

हेलमेट ने बचा ली कमलेश की जान
पत्नी और बच्चों को बाइक से लेकर घर जा रहा कमलेश हादसे के दौरान हेलमेट लगाए था जिस कारण उसके सिर में चोट नहीं आई। वह बाल-बाल बच गया। उसने बताया कि सिर को छोड़कर अन्य जगहों पर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें