फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश महिला का रुपयों भरा बैग उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। बच्चे को शौच कराने के लिए रुकी महिला का उचक्कों ने बाइक से रुपयों से भरा बैग गायब कर दिया। मामले की तहरीर सिंधौली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूलपुर निवासी पूर्ति सिंह अपने जेठ वीरेश के साथ कीरतपुर से भटपुरा जा रहीं थी। रास्ते में जलालाबाद गांव के बीच बच्चे को शौच कराने के लिए नहर के पास रुक गई और अपना हैंडबैग बाइक में ही टांग दिया। इसी दौरान वहां से निकले एक बाइक सवार ने बाइक से बैग उतार लिया। जब तक पूर्ति और उसका जेठ दौड़े, तब तक बाइक सवार मौके से भाग गए। वीरेश ने यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल और यूपी 100 पहुंची और घटना की जानकारी कर उचक्कों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। कोतवाल राहुल सिंह ने महिला से जानकारी की, तो उसने बताया कि बैग में बारह हजार रुपये नकद थे और एक सोने का पैंडिल था। वही कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि उचक्कों की तलाश की जा रही है महिला बच्चे की दवाई लेने चली गई है, इसलिए तहरीर नहीं आ पाई। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें