फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा की संदिग्ध परिस्थिति मेें मौत
विज्ञापन

मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कोलाघाट पुल के नीचे झोपड़ी में रह रहे एक बाबा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चारपाई के पास खून पड़ा था और कान के पास चोट का निशान भी दिखाई दे रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना स्थल के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बाबा का नाम सीताराम था। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी। मंगलवार सुबह लोग साधू की कुटिया पर गए, तो देखा कि बाबा चारपाई पर बिस्तर पर बैठी मुद्रा में प्राण त्याग चुके थे। चारपाई के पास खून पड़ा हुआ था। उनके कान में चोट का निशान था। जबकि बाबा की कुटिया में उनका मोबाइल, कुछ रुपये व उनके इस्तेमाल का सभी सामान ज्यों का त्यों रखा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाबा की बीमारी के चलते खून की उल्टी होने व चारपाई पर एक ओर गिरने से कान में चोट लगने से मौत हुई होगी। ग्रामीणों ने बाबा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिर्जापुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बाबा बताते थे, कि यहां से पहले वे बरेली जिले के थाना हाफिजगंज के गांव खाता रिठौरा के मंदिर पर भगवान की सेवा करते थे। वे मूल रूप से बरेली जिले के थाना नवाबगंज के गांव ज्योरा जयनगर के निवासी थे। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व वह ढाईघाट में गंगा स्नान करने आए थे। कोलाघाट पुल के नीचे एकांत स्थान उन्हें पसंद आ गया। वे यहीं के होकर रह गए। क्षेत्र के लोग समय-समय पर बाबा की मदद करते रहते थे।
विज्ञापन

000
बाबा की मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। ग्रामीणों के बताए पते पर बाबा की जानकारी की जा रही है।
सुधाकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें