फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनवीर समेत बीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तनवीर समेत बीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में दो गुटों में फायरिंग में दो भाइयों समेत तीन की मौत का मामला
मृतक मुशीर की पत्नी ने 11 लोगों के खिलाफ दी तहरीर
घटना में मरे दो भाइयों की ओर से नौ किए गए नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सदर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात दो गुटों में हुई फायरिंग में दो सगे भाइयों व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष में मृतक की पत्नी ने आठ नामजद और तीन अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है, वहीं दूसरे पक्ष ने नौ लोगों को नामजद किया है। मामले की जांच सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी मृतक मुशीर की पत्नी परवीन ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार महमंद जलालनगर निवासी इकरार उर्फ कल्लू के बेटे इसरार, मिन्ना, इरफान, इमरान, डबलू अपने भांजे व आवास विकास कॉलोनी निवासी दोस्त सुदेश, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बख्त्यिारपुर निवासी राहुल उर्फ सोनू व तीन अज्ञात लोगों के साथ नाजायज असलहा से लैस होकर घर में घुस आए और मेरे पति मुशीर पर हमला बोल दिया। पति जान बचाकर भागे, तभी आरोपियों ने मुशीर को असलहों की बट से पीटते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पति ने भी अपनी जान बचाने के लिए फायर किए जो आरोपियों को भी लगे। इस घटना में उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसके पति से रंजिश मानते थे। वहीं दूसरे पक्ष के मृत हुए इमरान, इसरार के भाई इंतेसार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मैं अपने घर के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा था। शोर सुनकर वह घर पहुंचा, तो घर वालों ने बताया कि तुम्हारे भाई इमरान को कुछ लोग रुपयों की बाबत जबरन उठा कर ले गए। पीछे से तुम्हारे बड़े भाई इसरार भी गए हैं। यह सुनकर वह अपने भाई इरफान के साथ मौके पर गया तो लाइट की रोशनी में देखा कि आवास विकास कॉलोनी निवासी मुशीर, अरमान, तसलीम, तनवीरख् शब्बू,भैयू, अमित ठाकुर, शानू टिकली, अज्जू आ गए। इन लोगों के हाथ में पिस्टल, बंदूक व नाजायज असलाह थे। अज्जू के हाथ में लोहे की रॉड थी। यह लोग इमरान को मार रहे थे, इसरार बचने की कोशिश कर रहा था, तभी मुशीर ने मेरे भाई इसरार पर फायर कर दिया। इसी बीच इमरान ने अज्जू से लोहे की रॉड छीन कर मुशीर को मार दी। इस के बाद मुशीर के साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों में से किसी के फायर मुशीर और इमरान के दोस्त राहुल को भी लगा। आरोपी उसके दोनों भाइयों को मरा हुआ समझकर असलहे लहराते हुए भाग गए। वह कार से अपने दोनों भाइयों और राहुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसके दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें