फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही(शाहजहांपुर)। चोरों ने मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार रात एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर नकदी और सामान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कस्बा निगोही के ही रहने वाले जीशान अली की कस्बे के मुख्य मार्ग पर एसएसके मोबाइल नाम से शॉप है। जीशान बृहस्पतिवार को दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। शुक्रवार को सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जीशान के मुताबिक चोर यहां से एक इंवर्टर, लैपटॉप, बैट्रा, मोबाइल की 300 बैट्री, 100 हेडफोन, 10 मोबाइल, दो एलसीडी, 20 कीपैड फोन और 12 हजार रुपये नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। जीशान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। देर शाम तक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना इंचार्ज स्वामीनाथ ने कहा कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें