फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 150 लीटर शराब बरामद

Tue, 13 Jan 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद में जहरीली शराब से 27 लोगों की मौत के बाद शासन के आदेश पर आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन से संयुक्त अभियान चलाकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिले में 90 जगह छापेमारी करके 150 लीटर शराब बरामद की गई। साथ ही 32 सौ किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। शराब बनाने वाली 15 भट्टियों को तोड़ा गया। मौके से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में 27 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में जिला आबकारी अधिकारी डॉ.सतीश चंद्र, एसडीएम जयनाथ यादव, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला अब्दुलागंज, अजीजगंज, गांव मौजपुर गर्रा नदी के किनारे छापामार कार्रवाई कर आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 90 लीटर शराब बरामद हुई। 17 सौ किलोग्राम लहन नष्ट किया गया और भट्यिा तोड़ी गईं। साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। वहीं पुवायां में एसडीएम लालबहादुर और सीओ बीडी कठेरिया के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक हरिशंकर शुक्ला ने पुवायां, बंडा, खुटार में कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान दो लोगों को कच्ची शराब बनाते हुए उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 60 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है। छापेमारी में खुटार, बंडा और पुवायां के एसओ मौजूद रहे।

छापामार कार्रवाई से मचा हड़कंप
मंगलवार की सुबह से ही चलाए गए छापामार अभियान से कच्ची शराब के धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। खबर लगते ही कच्ची शराब बना रहे काफी लोग फरार हो गए। पुलिस और आबकारी की टीम ने घेरांबदी करके कार्रवाई को अंजाम दिया। इसी वजह से 28 लोगों की मौके से गिरफ्तार किया जा सका।
विज्ञापन


कच्ची शराब चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
जलालाबाद। एसडीएम और सीओ ने छापामार अभियान चलाकर गांव सरायं साधौ गांव के रहने वाले धीरू को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

इन पर कौन लगाएगा अंकुश?
पुवायां। लखनऊ और उन्नाव जनपद में कच्ची शराब पीने से तमाम लोगों की मौत के बाद मंगलवार को कच्ची शराब बनाने वालों को धरपकड़ का अभियान चलाया गया, लेकिन विदेशी मदिरा की दुकान पर कुछ सेल्समैन पानी मिलाकर बेचने का काम कर रहे हैं, बड़ा सवाल है कि ऐसे सेल्समैनों के खिलाफ कार्रवाई कौन और कब करेगा।
पुवायां क्षेत्र में ओवररेट और पानी मिलाकर शराब बेचे जाने की शिकायत पहले भी की जाती रही है। कुछ सेल्समैन इस धंधे से मालामाल हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी इन पर अंकुश लगाने को कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। एसडीएम के नेतृत्व में कुछ दिन पूर्व हुई चेकिंग में तहसील भर में दुकानों पर कई खामियां मिली थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम लालबहादुर ने बताया कि ओवररेट और पानी मिलाने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें