खुटार। गांव टाह खुर्द कलां निवासी रज्जू शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह कोटेदार के यहां राशन लेने गया था। कोटेदार ने राशन देने से मना कर दिया और सूची में नाम देखने को कहा। वह अनपढ़ है। इस कारण राशन कार्ड की सूची घर ले गया और बच्चों ने उसमें नाम ढूंढने को कहा। इस बीच कोटेदार दो अन्य लोगों के साथ उसके घर आया और सूची देने को कहा, उसने सूची वापस कर दी।
कुुछ देर बाद उसे जानकारी हुई कि कोटेदार और उसके साथी उसे फंसाने के लिए अभिलेख फाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। 15 दिन पूर्व गांव में हुए बलात्कार के मामले में पार्टी बंदी के तहत उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। रज्जू शाह ने मामले की जांच कराए जाने और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर, कोटेदार आरिफ का कहना है कि उसके अभिलेख फाड़े गए हैं। अब उल्टा तहरीर भी दे दी गई। वह मामले में कार्रवाई कराएगा। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।