फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मी के आवास के ताले तोड़ नकदी, जेवर साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। चोरों ने मौका पाकर रेल कर्मी के सरकारी आवास के ताले तोड़कर यहां से दो लाख रुपये के जेवर, लैपटॉप और 1500 रुपये नकदी साफ कर दी। रेल कर्मी वापस लौटा तो चोरी के बारे में पता लगा। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेलवे में ओएचई विभाग के कर्मचारी नितीश कुमार का सरकारी आवास स्टेशन कॉलोनी में प्लेटफॉर्म नंबर एक के सामने है। दो दिन पहले वह विभागीय काम से झांसी गए थे। पत्नी निशा भी पीलीभीत स्थित ससुराल चली गई थीं। रात में किसी समय मौका पाकर चोरों ने सरकारी आवास के तो तोड़ लिए। इसके बाद आवास के भीतर कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवर के साथ एक लैपटॉप, 1500 रुपये कैश साफ कर दिया। शनिवार रात नितीश कुमार लौट कर आए तो आवास की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें